इस साल 1 जनवरी से 15 मई के बीच 33 लाख तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी के किए दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कटरा. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में इस वर्ष अब तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने माता के दर्शन किये हैं. पिछले वर्ष इसी अवधि में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से यह संख्या चार लाख अधिक है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में इजाफे को लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- नेपाली नौकरों ने मालिकों के नाक में किया दम, जेवर कैश के साथ लाइसेंसी गन लेकर हुआ फरार

गर्ग ने कहा, “इस वर्ष एक जनवरी से 15 मई तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कही अधिक हैं. बोर्ड सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.”

अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल साढ़े चार महीनों में लगभग 29 लाख तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे थे. 2022 में कुल तीर्थयात्रियों का वार्षिक आंकड़ा 91.24 लाख पर पहुंच गया था, जो पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक था.

Tags: Jammu and kashmir, Mata Vaishno Devi, Vaishno Devi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें