अग्निकांड की घटना से जन धन की हानि के बचाव के लिए जिम्मेदार रहें सजग…अजय सोनी*
*जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने लिया पुलिस फायर स्टेशन उदहिन खुर्द का स्थलीय जायजा
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी बुधवार को पुलिस फायर स्टेशन उदहिन खुर्द का स्थलीय जायजा लिया और मौके पर मिले फायर स्टेशन के जिम्मेदारों से वार्ता की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार दोपहर 11 बजे को जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द स्थित पुलिस फायर स्टेशन का स्थलीय जायजा लेने पहुंचे। मौके पर मिले कई फायर स्टेशन के जिम्मेदार लोगों से अजय सोनी ने वार्ता की। वार्ता के दौरान अजय सोनी ने फायर स्टेशन में पुराने एवं जर्जर स्थिति के मौजूद अग्निशमन वाहन एवं स्टाफ में कमी पर आपत्ति जताई। साथ ही आसपास के क्षेत्र में अग्निकांड होंने पर होने वाली जन धन हानि के समुचित बचाव के लिए विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में संसाधनो की कमी पर भी चिंता जाहिर की।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि शासन द्वारा आधी अधूरी तैयारी पर ही फायर स्टेशन को काम चलाऊ के तौर पर चालू करा दिया गया है। जबकि जमीनी स्थिति कुछ और है। न तो पर्याप्त मात्रा में स्टाफ हैं, न आधुनिक अग्निशमन के वाहन और न ही पर्याप्त मात्रा में आधुनिक संसाधन। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार को जमीनी स्तर पर फायर स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों की समुचित व्यवस्था एवं स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए आवश्यक पदों पर तत्काल नई नियुक्ति करवानी चाहिए।
इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि विभाग के जिम्मेदारों को भी चाहिए कि क्षेत्र में कही भी कभी भी आगजनी की घटना होने पाए त्वरित प्रभावी कार्यवाही के लिए सजग रहें और घटना स्थल पर सही समय पर पहुंचे ताकि कम से कम जन धन की हानि हो। इस अवसर पर अजय सोनी के साथ आदित्य तिवारी, बिंदलेश कुमार, मुकेश कुमार, जुम्मन अली आदि लोग मौजूद रहे।
फैज अहमद पत्रकार








