UP Nikay Chunav 2023 :  अलीगढ़ की अंजना गुप्ता बनीं उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मत पाने वाली पहली महिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वसीम अहमद/अलीगढ़. कहते हैं समाज सेवा करने का जज्बा अगर आपके अंदर है तो आपके रास्ते खुद भगवान आसान कर देता है. ऐसा ही कुछ नजारा निकाय चुनाव में भी देखा गया इस निकाय चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाली अंजना गुप्ता ने भाजपा के टिकट पर जिला अलीगढ़ के वार्ड नंबर 43 से पार्षद का चुनाव लड़ा और इस निकाय चुनाव में 92.76% पाकर जीत हासिल की.

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मत पाने वाली अलीगढ़ की अंजना गुप्ता इस समय चर्चाओं में बनी हुई हैं. भाजपा से अलीगढ़ जिले के पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 43 से लड़ी और 5078 मतों में से 4,714 मत हासिल कर अद्भुत जीत हासिल की.

अंजना गुप्ता ने बताया कि हाल ही में हुए निकाय चुनाव में मैं वार्ड क्रमांक 43 से पार्षद का भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हूं. मुझे पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मत प्रतिशत प्राप्त हुआ है. मैं जिसमें विजयी हुई हूं मुझे 92.7 6% मत प्राप्त हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद अब मेरा मिशन यह है कि मैं अपने वार्ड में पीने का जल, सड़कें और प्रकाश हेतु लाइट का प्रबंध करूं.

विकास पर रहेगा विशेष फोकस
अंजना गुप्ताने कहा किमेरा मानना है कि बात कम से कम और काम से ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए. मैं मोदी जी और योगी जी के मिशन को आगे बढ़ाना चाहूंगी जो ट्रिपल इंजन की सरकार है. मैं उस को आगे बढ़ाना चाहूंगी. क्योंकि अब मोदी जी भी हमारी पार्टी से हैं. योगी जी भी हमारी पार्टी से हैं और मेयर भी हमारी पार्टी से है तो मैं समझती हूं कि काम अब चारों तरफ से होना चाहिए और जल्द ही वार्ड में भी विकास का कार्य किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 23:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें