
शिवम सिंह/भागलपुर. भागलपुर जिले के नवगछिया के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब उनको दिल्ली जाने के लिए भागलपुर से ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं है. अब सीधे नवगछिया से समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो दिल्ली जाएगी. सोनपुर डिवीजन के पीआरओ वीरेंद्र कुमार ने स्कूलों में गर्मी छुट्टी को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई है.
यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग के सोनपुर डिवीजन द्वारा कटिहार जंक्शन से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. वहीं सोनपुर डिवीजन के कई स्टेशनों पर इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव है. यह ट्रेन 19 मई 2023 को कटिहार स्टेशन से 5.48 बजे खुलकर दिल्ली रवाना होगी.
19 मई 2023 कटिहार से खुलेगी ट्रेन
सीपीआरओ ने बताया की नौगछिया-बरौनी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते कटिहार से दिल्ली के लिए वन-वे स्पेशल का परिचालन होगा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कटिहार से दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन कटिहार से केवल एक दिन 19 मई 2023 को परिचालित की जायेगी.
जानें ट्रेन का नाम और यात्रा तिथि
गाड़ी संख्या 05784 कटिहार-दिल्ली वन-वे स्पेशल 19.05.2023 को कटिहार से 05.00 बजे खुलकर 05.48 बजे नौगछिया, 06.55 बजे खगड़िया, 07.28 बेगुसराय, 08.00 बजे बरौनी, 10.08 बजे हाजीपुर, 11.15 बजे छपरा रूकते हुए 20.05.2023 को 11.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.
.
Tags: Bhagalpur news, Bihar News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 22:55 IST









