गो फर्स्ट के यात्रियों की बढ़ी चिंता, 26 मई तक की सभी उड़ाने हुई रद्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने अपनी सभी उड़ाने 26 मई तक की रद्द कर दी हैं. इसकी जानकारी कंपनी द्वारा ट्वीट कर दी गई है. मिली जानकारी में बताया गया है कि कंपनी को यह फैसला परिचालन संबंधी दिक्कतों की वजह से लेनी पड़ी है.

यात्रियों के पैसे होंगे वापस:

गो फर्स्ट द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया है कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक किए थे. उन यात्रियों के पैसे वापस किए जाएंगे. इससे पहले एयरलाइन कंपनी ने 12 मई को भी एक ट्वीट कर जानकारी दी थी. इस दौरान कंपनी ने बताया था कि 23 मई 2023 तक के सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

Tags: Airline, Airline News, Airlines

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें