एक्ट्रेस के एक रोल ने जीत लिया था सबका दिल, अमेरिका-कनाडा से आने लगे शादी के प्रपोजल्स, फिल्म भी हुई सुपरहिट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सूरज बड़जात्या की कोई भी फिल्म हो उसमें हीरो हीरोइन की केमिस्ट्री या परिवार का कोई एक ऐसा एंगल जरूर होता है जो दर्शकों को सिट से बांधे रखने का काम करता हैं. निर्देशक की फिल्म ‘विवाह’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी. लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. फिल्म में अपने हर रिश्ते को खूबसूरती से निभाने वाली पूनम यानी अमृता राव ने अपनी सादगी से लोगों को हैरान कर दिया था. इस फिल्म के बाद विदेश से उनकी शादी के ऑफर आने लगे थे.

साल 2006 में रिलीज हुई अमृता राव और शाहिद कपूर की फिल्म ‘विवाह’ देखने के लिए उस वक्त सिनेमाघरों के आगे फैंस की लंबी कतार लगी हुई थी. ये फिल्म हर तरह से ‘बड़जातिया स्टाइल’ आइकॉनिक फिल्म थी. फिल्म की कहानी किरदार और गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर अमृता का रोल केंद्र में था. ऐसे में ‘पूनम’ का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने उन्हें खास जिम्मेदारी सौंपी थी. जिसे एक्ट्रेस ने बखूबी निभाया था.

धर्मेंद्र के बेटे पर भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, बोलीं-‘तुम एक्टर बनने के लायक नहीं’, जानें किस बात पर थीं नाराज

अमेरिका से आने लगे थे एक्ट्रेस के रिश्ते
राजश्री प्रॉडक्शन बैनर के यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में फिल्म की एक्ट्रेस अमृता ने बताया, “विवाह की रिलीज के बाद मेरे पास शादी के कई प्रपोजल आने लगे. फिल्म में पूनम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों इतने स्मार्ट फोन नहीं हुआ करते थे. इसलिए कनाडा और अमेरिका तक से ज्यादातर प्रस्ताव चिट्ठियों के जरिए ही आए थे. वो लोग मुझे अपने घर, कार और मां की तस्वीरें तक भेजने लगे थे. मैं उस वक्त ये सब देखकर बहुत हंसती थी, लेकिन आज समझ में आता है कि पूनम के किरदार किस कदर लोगों का दिल जीता था.”

पूनम के किरदार की खूब हुई थी चर्चा
अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि शुरुआत में कुछ क्रिटिक्स ने उनके कैरेक्टर को वर्तमान समय से काफी पहले का बताया था. अमृता ने कहा कि इसके बाद सूरज बड़जात्या ने समझाया कि मुझे इन रिव्यूज से की परवाह नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऑडियंस ही फिल्म की किस्मत लिख सकती है और बिगाड़ भी सकती है. हालांकि, बाद में विवाह एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई और लीड एक्टर अमृता और शाहिद के करियर को भी एक नई दिशा मिली. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

Tags: Amrita rao, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें