वल्र्ड हाइपरटेंशन डे पर कराया गया योग – स्क्रीनिंग करने के साथ ही वितरित की गई दवाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी
मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को वल्र्ड हाइपरटेंशन डे मनाया गया। इसका शुभारंभ नवनिर्वाचित सभासद हरिश्चंद्र पाल ने किया। इसके बाद योग, स्क्रीनिंग और मरीजों को जरूरी दवाओं का वितरण किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ0 नीरज कुमार की अगुवाई में योग करने के साथ ही मौजूद स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों समेत समाजसेवियों ने योगाभ्यास किया और बीपी और शुगर की जांच कराई। इस दौरान डॉ0 नीरज कुमार ने गैर संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। नवनिर्वाचित सभासद हरिश्चंद्र पाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही विकास की सीढ़ी है। अधिकतर लोग पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानी से जूझते हैं। इससे उनकी दैनिक जीवन शैली प्रभावित होती है और वह बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उन्होेंने उपस्थित लोगों से स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर जांच कराने की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश पाल, नवनिर्वाचित सभासद अजय भारतीय, बीसीपीएम घनश्याम पाल आदि मौजूद रहे।
——-
हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के लक्षण
सीएमओ डॉ0 सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य शारीरिक समस्याओं के मुकाबले हाइपरटेंशन की पहचान कर पाना काफी आसान होता है। क्योंकि जब किसी व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या होती है तो उसके लक्षण प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देते हैं। इनमें सिर दर्द, सांस फूलना, थकान या भ्रम, छाती में दर्द, पसीने आना, घबराहट होना, धुंधला नज़र आना, उल्टियाँ आना, सांस लेने मे तकलीफ, अनियमित दिल की धड़कन, अचानक से ज्यादा प्यास लगना, छाती, गर्दन या कान में तेज दर्द होना आदि होने लगता है। अगर आप इन लक्षणों को अपने अंदर महसूस कर रहें हैं तो आपको तुरंत ही इस बारे में चिकित्सक से बात करनी चाहिए और हाइपरटेंशन का उपचार शुरू कराना चाहिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें