
रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के आठवीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया.आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. इस साल भीलवाड़ा जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं. परीक्षा परिणाम के मामले में भीलवाड़ा जिला प्रदेश में 33 जिलों के मुकाबले 14वें स्थान पर रहा है. इस बार भीलवाड़ा जिले का परीक्षा परिणाम 95.18% रहा हैं.
जिला शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक ने कहा कि शिक्षा मंत्री के द्वारा कक्षा आठ का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमें भीलवाड़ा जिला 14वें स्थान पर रहा है. इस बार कोरोना समय से भी ज्यादा अच्छा हमारा रिजल्ट रहा है. सभी ने अच्छी मेहनत की और हमारा रिजल्ट अच्छा रहा. वहीं दूसरी तरफभीलवाड़ा जिले से 43086 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 41011 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं. इसके साथ ही 2073 बच्चों को पूरक यानी कि सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा.किन्हीं कारणों के चलते जिले के दो स्टूडेंट्स का परीक्षा परिणाम वर्ष बाद में घोषित किया जाएगा.परीक्षा का जो परिणाम 95.18% रहा है.
भीलवाड़ा जिले के 43086 छात्रों को आठवीं के परिणाम आने का इंतजार सुबह से ही था. शुरुआती समय में सर्वर डाउन होने से बच्चों को अपना रिजल्ट देखने में भी परेशानी आई. जैसे ही सर्वर ठीक हुआ. रिजल्ट देखने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी. इसके बाद मिठाइयों का दौर शुरू हो गया. वहीं कुछ बच्चों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 21:20 IST








