Exam Alert : बिहार विश्वविद्यालय के छात्र हैं तो हो जाएं अलर्ट, मई-जून में होने वाली है कई परीक्षाएं, जानें डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन के परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि स्नातक सत्र 2022-2025 के पार्ट वन के परीक्षा का फॉर्म आगामी 25 मई से 5 जून तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा. जबकि परीक्षा भी इसके बाद ले ली जाएगी. इसकी तैयारी चल रही है. दूसरी ओर, विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. डे ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 23 मई से और दूसरे वर्ष की परीक्षा 25 मई से ली जाएगी.

जल्द जारी होगी पीएचडी परीक्षा की तारीख, बनेंगे 4 केंद्र
बिहार विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित की है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. इसपरीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने चार परीक्षा केंद्र बनाया है. सभी केंद्र विश्वविद्यालय मुख्यालय मुजफ्फरपुरमें ही होंगे. साथ ही इस परीक्षा की सभी तैयारी शुरू कर दी गई है.

4300 विद्यार्थियों ने किया है अप्लाई
विश्वविद्यालय का कहना है कि मई के आखरी सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर जल्द परीक्षा ले ली जाएगी. उसके बाद 25 दिन के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस बार के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में तकरीबन 4300 विद्यार्थियों ने अप्लाई किया है. एडमिट कार्ड जारी होने के तुरंत बाद परीक्षा ली जाएगी. इसके साथ ही जल्द से जल्द रिजल्ट भी जारी किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 21:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें