क्वाड बैठक रद्द होने बावजूद ऑस्ट्रेलिया आएंगे PM मोदी, स्वागत को तैयार हैं एंथनी अल्बनीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिडनी में क्वाड नेताओं की बैठक (QUAD Leader Summit) रद्द होने के बावजूद अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे और वह उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को गंभीर आर्थिक संकट से बचाने पर ध्यान केंद्रित करने के मकसद से अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को स्थगित कर दिया है और इसलिए सिडनी में प्रस्तावित क्वाड देशों के नेताओं की बैठक रद्द कर दी गई है.

अल्बनीज से पूछा गया कि 24 मई को सिडनी में प्रस्तावित क्वाड नेताओं की बैठक रद्द होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी सिडनी आयेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर आयेंगे. क्वाड की बैठक में अल्बनीज, मोदी, बाइडन और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को शामिल होना था.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्‍या है हिज्‍ब-उत-तहरीर, जो युवाओं को दे रहा जैविक हथियार बनाने का प्रशिक्षण

अल्बनीज ने ब्रिस्बेन में ‘एबीसी रेडियो’ से कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अगले सप्ताह यहां आयेंगे.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व्यापारिक बैठकें भी करेंगे और सिडनी में ओलंपिक स्थल होमबश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं सिडनी में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.’

Tags: Australia, PM Modi, QUAD Meeting

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें