बालों में पड़ जायें जूं तो घबराएं नहीं, 5 टिप्स करें फॉलो, मिनटों में मिल जायेगा इनसे छुटकारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करें: जूं से निजात पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटी-माइक्रोबियल तत्व होते हैं जो जूं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. इसके लिए आप हफ्ते में दो-तीन बार बालों पर टी ट्री ऑयल अप्लाई करें. (Image-Canva)

पेट्रोलियम जेली की मदद लें: रात को सोने से पहले बालों में पेट्रोलियम जेली अप्लाई करें, फिर बालों को टॉवल से कवर कर लें. सुबह उठने के बाद बालों में ऑयल लगायें और कंघी करें. इससे भी बालों से सारी जूं निकल जाती हैं. (Image-Canva) जैतून के तेल की मदद लें: जूं की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आप जैतून के तेल की भी मदद ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो जैतून के तेल में सौंफ का तेल मिक्स कर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जूं बालों में ही दम तोड़ देती हैं.(Image-Canva) प्याज का रस आएगा काम: बालों से जूं को छूमंतर करने के लिए प्याज का रस इस्तेमाल करें. इसके लिए आप प्याज को पीस कर इसका रस निकाल लें. फिर इसको बालों में लगाकर तकरीबन तीन-चार घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद कंघी करके शैंपू से हेयर वॉश कर लें. (Image-Canva) लहसुन का पेस्ट लगाएं: जूं से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का पेस्ट भी लगा सकते हैं. इसके लिए लहसुन की कलियों छीलकर पीस लें और बारीक पेस्ट बना लें. फिर इसमें नींबू का रस मिक्स करके बालों पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें. (Image-Canva) सिरका लगाएं: जूं की समस्या को हमेशा के लिए अलविदा कहने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बालों में डिस्टिल्ड सिरका लगाकर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही बालों को छोड़ दें. फिर सादे पानी से हेयर वॉश कर लें. (Image-Canva) (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें