
नई दिल्ली. चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े और हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के चेयरमैन एसपी हिंदुजा (SP Hinduja) का 87 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया. हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि एसपी हिंदुजा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे.
देश में ट्रक बनाने के कारोबार के अलावा हिंदुजा ग्रुप बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा है. ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. हिंदुजा बंधु चार भाई हैं. ग्रुप के पास 14 अरब डॉलर की संपत्ति है.
SP Hinduja, 87, eldest of four Hinduja brothers and Hinduja Group chairman, dies in London; he was unwell for some time: Family spokesperson
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2023
.
Tags: Business news, Business news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 19:10 IST








