आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अलवर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा जिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष पाठक/ अलवर. आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. इसमें परीक्षा परिणाम के मामले में अलवर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा. अलवर जिले का परीक्षा परिणाम 97.23% रहा.

आपके शहर से (अलवर)

आठवीं कक्षा बोर्ड में अलवर जिले में 69451 छात्र बैठे.इसमें से 67525 छात्रों ने परीक्षा पास की. 1879 छात्र इस में सप्लीमेंट्री आई. वहीं 47 छात्रों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है.

डाइट के प्राचार्य सुबह सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया. इसमें अलवर जिले का परीक्षा परिणाम 97. 23 प्रतिशत रहा. परीक्षा परिणाम प्रतिशत के मामले में अलवर जिला राजस्थान में चौथे नंबर पर है. प्राचार्य सूबे सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया गया. जिसमें ए, बी, सी, डी, ग्रेड छात्रों को मिली.

सुबह से ही था बच्चों को परिणाम का इंतजार

अलवर जिले के छात्रों को आठवीं के परिणाम आने का इंतजार सुबह से ही था. छात्र 12 बजे बाद लगातार अपने कंप्यूटर व मोबाइल पर रिजल्ट देखते हुए दिखाई दिए. शुरुआती समय में सर्वर डाउन होने से बच्चों को अपना रिजल्ट देखने में भी परेशानी आई. जैसे ही सर्वर ठीक हुआ. रिजल्ट देखने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी. इसके बाद मिठाइयों का दौर शुरू हो गया.

Tags: Alwar News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें