
बीना (मध्य प्रदेश). डमरू अनन्य भक्ति गीत ‘मैं तो चरनो का दास श्री राधा’ को बुधवार को मध्य प्रदेश के बीना में परमपूज्य जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य द्वारा रिलीज किया गया. इस मौके पर वहां मौजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और बेहद उत्साहजनक थी. यह गीत जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य ‘श्रीजी’ द्वारा लिखा, संगीतबद्ध और गाया गया है. लोग डमरू ऐप को प्लेस्टोर और ऐपस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और हिंदी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में असीमित भजन, कीर्तन और वंदना का आनंद ले सकते हैं.
डमरू भारत का अपनी तरह का पहला ऑडियो प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह से क्षेत्रीय और स्वतंत्र संगीत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह हर उस कलाकार की जरूरत को पूरा करता है जो अपना म्यूजिक रिलीज करना चाहते हैं, प्रशंसकों से जुड़ना चाहते हैं, कमाई करना चाहते हैं और अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 13:19 IST








