
सृजित अवस्थी/पीलीभीत. आपने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में के साथ आसपास के इलाकों में चहलकदमी करते हुए टाइगर के वीडियो तो खूब देखे होंगे. इस बीच इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भालू सड़क पर मस्ती करते नजर आ रहा है. यह वीडियो बाईफर्केशन मार्ग का बताया जा रहा है.
बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र चल रहा है. ऐसे में देश दुनिया के सैकड़ों पर्यटक वन्य जीवन का दीदार करने के लिए पीलीभीत पहुंच रहे हैं. जंगल सफारी करने वाले अधिकांश पर्यटकों को जंगल की किसी न किसी हिस्से में भी बाघ के दीदार हो ही जाते हैं. यही कारण है कि बीते कुछ सालों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की लोकप्रियता काफी अधिक बढ़ी है. कई बार पर्यटक वन्यजीवों की चहलकदमी का वीडियो अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. वहीं, सफारी ही नहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व की तमाम सड़कें ऐसी हैं, जहां से कई बार गुजरने वाले राहगीरों को भी वन्यजीवों के ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो उनका मन मोह लेते हैं.
सड़क पर भालू करने लगा मस्ती
एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बाईफर्केशन मार्ग का बताया जा रहा है. ये वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने अपने वाहन के अंदर से बनाया है. वायरल वीडियो में एक भालू पहले तो सड़क किनारे लगे पेड़ से अपनी पीठ खुजाता नजर आया. इसके बाद काफी देर तक भालू सड़क पर चहलकदमी करता रहा. इस दौरान कोई भी वाहन सड़क से गुजर नहीं सका. पूरा वाकया राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 16:54 IST








