
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने क्रिप्टोकरेंसी पर लगाया प्रतिबंध.
मंत्री ने कहा देश में कभी नहीं होगी ये वैध.
पाकिस्तान के अरबों डॉलर क्रिप्टोकरेंसी में लगे हैं.
Pakistan CryptoCurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पाकिस्तान की वित्तीय मामलों की सीनेट स्टैंडिंग ने यह फैसला किया है. पाकिस्तान की वित्तीय राज्य मंत्री आयशा गौश पाशा ने कहा है कि सरका देश में इसे कभी वैध नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी स्टेट बैंक (SBP) और आईटी मंत्रालय ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही उन्होंने यह सूचना भी दी कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने भी इसे लेकर शर्तें लगाई हैं और क्रिप्टोकरेंसी को अनुमति नहीं दी जा सकती.
.
Tags: Cryptocurrency, Currency, Pakistan, Pakistani currency
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 15:54 IST
Author: Up Head Line
Views: 28








