Zafaryab Jilani Death: राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद से मिली थी जफरयाब जिलानी को पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का आज लखनऊ में निधन हो गया. लंबे समय से जफरयाब जिलानी बीमार थे. आज उन्होंने लखनऊ के निशातगंज स्थित हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. इतना ही नहीं जफरयाब जिलानी का संबंध धर्म नगरी अयोध्या से भी है. मंदिर और मस्जिद के विवाद में जफरयाब जिलानी ने बाबरी मस्जिद पक्ष के पक्षकारों की तरफ से हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपना पक्ष रखा था. राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मामले में चर्चा में आए जफर जिलानी आज देश को अलविदा कह चुके हैं.

वरिष्ठ अधिवक्ता के अलावा जफरयाब जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सचिव थे. इसके अलावा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी थे. उनके निधन के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दुख भी प्रकट किया है. दरअसल जफरयाब जिलानी अपने बयानों के चलते भी मीडिया की सुर्खियों में बने रहते थे. चाहे वह अयोध्या में मंदिर मस्जिद का विवाद हो. या फिर हिंदू मुस्लिम को लेकर कोई वक्तव्य हो. मंदिर मस्जिद के विवाद में फैसला आने के बाद जफरयाब जिलानी को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का संयोजक भी बनाया गया था.

गंगा जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या
देश और दुनिया के लिए मंदिर और मस्जिद का विवाद राजनैतिक का विषय रहा होगा. लेकिन बात की जाए राम नगरी के लोगों की तो यहां एकता की मिसाल देश और दुनिया में जाती है. गंगा जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या में मंदिर मस्जिद विवाद के इधर आपसी तालमेल बहुत ही बेहतर था. जफरयाब जिलानी का वकालत से नाता रहा होगा, लेकिन पहचान जफरयाब जिलानी को मिली बाबरी मस्जिद के पक्षकारों के वकील के तौर पर.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मुस्लिम समाज के रहनुमाई करने वाले जफरयाब जिलानी ने लंबे समय तक राम मंदिर के अंदर चल रही खुदाई में भी भाग लिया था. साक्ष्यों के आधार पर फैसला भले ही आ चुका हो. लेकिन राम नगरी के लोग बहुत करीब से जफरयाब जिलानी को जानते भी हैं और याद भी करते हैं.

इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त की
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी जफरयाब जिलानी के इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त की है. भावुक होते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि आज जफरयाब जिलानी के ना रहने पर यह कमी लोगों को महसूस होगी. इतना ही नहीं जफरयाब जिलानी एक दूसरे के शुभचिंतक भी रहे चाहे वह अयोध्यावासी हो या फिर लखनऊ के लोग हो. इकबाल अंसारी ने कहा की जितना भी काम जिलानी साहब के हाथों से हुआ है, वह सब काम नेक हुआ है.

Tags: Ayodhya News, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें