धर्मेंद्र के बेटे पर भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, बोलीं-‘तुम एक्टर बनने के लायक नहीं’, जानें किस बात पर थीं नाराज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सनी देओल (Sunny Deol) और मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Sheshadri) की जबरदस्त केमिस्ट्री वाली फिल्म थी ‘घायल’. साल 1990 में आई इस फिल्म ने दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया था. फिल्म के डायलॉग्स, कहानी और गाने सभी देख दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजाईं. एक्शन थ्रिलर फिल्म ने सनी को बतौर हीरो बॉलीवुड में दमदार पहचान दी थी. लेकिन फिल्म के सेट पर एक बार मौसमी चटर्जी ने सनी देओल की ऐसी क्लास ली थी कि एक्टर खुद भी नहीं समझ पाए थे कि आखिर ये क्या हुआ. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.

साल 1990 की सुपर डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म ‘घायल’इस फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उस दौर में करीब 17 करोड़ रुपए बताया जाता है. ‘घायल’ ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए. लेकिन इस फिल्म के सेट पर एक ऐसी घटना हुई थी जिसके बाद सनी देओल के होश उड़ गए थे. उस दौर में मौसमी चटर्जी ज्यादातर फिल्मों में नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन क्योंकि वह धर्मेंद्र की अच्छी दोस्त हैं तो उनके कहने से उन्होंने इस फिल्म में काम किया. लेकिन सेट पर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सनी देओल की जमकर क्लास ली. वह सनी पर काफी भड़क गई थीं.

पिता प्रोड्यूसर, भाई एक्टर, फिर भी एक्टिंग से क्यों दूर है ये स्टारकिड, चौंकाने वाली है वजह

फोन पर बात करना पड़ा सनी देओल को भारी
जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थीं उस वक्त मौसमी अक्सर सेट पर टाइम से ही पहुंच जाती थीं. लेकिन सनी सेट पर आने के बाद फोन पर लग जाते थे. एक दिन मौसमी सुबह 9 बजे आकर शूट का इंतजार कर रही थीं और सनी फोन पर बात करने में लगे हुए थे. मौसमी शूट के लिए काफी देर से उनका इंतजार कर रही थी. यह सब देख मौसमी ने निर्देशक राजकुमार संतोषी से कहा कि सनी को बुलाओ. निर्देशक के कहने पर भी सनी नहीं आए तो मौसमी खुद सनी के पास गई और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. सनी उस वक्त कुछ नहीं बोल पाए सिर्फ देखते ही रह गए कि ये क्या हो गया.

मौसमी ने जमकर लगाई थी क्लास
उस दिन उन्होंने सनी को खूब फटकार लगाई. जनसत्ता में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक उस दौरान उन्होंने सनी से कहा, तुम फिल्मों में काम करने के लायक नहीं हो, बेहतर है पंजाब में जाकर खेती करो. इंडस्ट्री में धरम जी का नाम खराब मत करो. मौसमी की इन बातों को सुनकर सनी काफी हैरान हो गए थे और बिना कुछ कहे वह सेट की ओर भागकर गए और मौसमी से माफी मांगी. उन्होंने काफी मुश्किल से मौसमी को मनाया तब जाकर फिल्म के आगे की शूटिंग कंप्लीट हुई थी.

बता दें कि फिल्म ‘घायल’ अपने दौर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. मौसमी इस फिल्म में सनी देओल की भाभी और राज बब्बर की पत्नी का किरदार निभाया था. मौसमी चटर्जी उस वक्त फिल्मों से दूरी बना चुकी थीं. फिर भी उन्होंने इस फिल्म में काम किया. फिलहाल काफी समय से वह एक्टिंग से दूर हैं और अब उनका लुक भी काफी बदल चुका है.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Entertainment Special, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें