
नई दिल्ली. आईपीएल-2023 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की संभावनाओं को मंगलवार को उस समय करारा आघात लगा जब रोहित शर्मा की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों (LSG vs MI) करारी हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर तक रोमांचक रहे इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 रन से जीता. इकाना स्टेडियम पर हुए इस मैच में वैसे तो LSG की जीत के हीरो 47 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाकर टीम को 177 रन तक पहुंचाने वाले मार्कस स्टोनिस (Marcus Stoinis) और आखिरी ओवर में MI को 11 रन नहीं बनाने देने वाले मोहसिन खान (Mohsin Khan) रहे लेकिन 24 वर्ष के यश ठाकुर (Yash Thakur)भी प्रशंसा बटोरी. यश ने 360 डिग्री बैट्समैन सूर्यकुमार यादव का विकेट झटका.
पहले बैटिंग करते हुए LSG ने मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 89 रन, 47 गेंद, चार चौके व आठ छक्के) और कप्तान क्रुणाल पंड्या के (42 गेंदों पर 49 रन) के अहम योगदान की बदौलत 20 ओवर में 177 रन बनाए. जवाब में खेलते हुए ईशान किशन (59)व कप्तान रोहित शर्मा (37 )के बीच पहले विकेट के लिए हुए 90 रन की साझेदारी में मैच का रुख MI की ओर शिफ्ट कर दिया.
ऐसे वक्त जब LSG मैच में पकड़ गंवा रही थी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई टीम के लिए उम्मीद बनकर आए और 13 रनों के अंतराल में दोनों ओपनरों को पवेलियन लौटा दिया. रोहित और ईशान के आउट होने के बाद भी लखनऊ की मुश्किलें खत्म नहीं हुई थीं क्योंकि अपने बहुआयामी स्ट्रोक्स से स्कोर को तेजी से बढ़ाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) क्रीज पर मौजूद थे. पारी के 15वें ओवर में यश ठाकुर ने सूर्या की चमक पर ‘ग्रहण’ लगाते हुए लखनऊ के लिए जीत की राह बनाई. Jio Cinema ने सूर्यकुमार के अजीबोगरीब अंदाज में आउट होने का वीडियो ट्वीट किया है.
Thundering Thakur sends SKY back to the pavilion #MIvLSG #IPLonJioCinema #IPL2023 #TATAIPL | @LucknowIPL pic.twitter.com/DdKXfo3zaL
— JioCinema (@JioCinema) May 16, 2023
.
Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 14:15 IST








