
हाइलाइट्स
हेडन बाउल्स 17 की उम्र में अच्छी-खासी कमाई करने लगे थे.
उन्होंने रियल एस्टेट में पैसा लगाया हुआ है.
वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और लोगों को सक्सेस टिप्स देते हैं.
Young Billionaire : 22 साल की उम्र तक इतना पैसा कमा लिया कि लड़के ने अब रिटायरमेंट ले लेने का फैसला कर लिया है. वह 17 साल का था तो उसकी अच्छी-खासी कमाई होने लगी थी. अब उसके पास दुनिया के तमाम ऐशो-आराम हैं, और वह अपनी जिंदगी खुलकर बिताने के लिए पंख फैला चुका है. नाम है हेडन बाउल्स. पूरी दुनिया और खासकर युवा अब यह जानता चाहते हैं कि हेडन ने आखिक ऐसा कैसे कर लिया. यदि एक ही वाक्य में बात खत्म करनी हो तो कहा जा सकता है कि उसने पैसे की वैल्यू काफी कम उम्र में जान ली थी.
हेडन बाउल्स बताते हैं कि उन्होंने 11-12 साल की उम्र में पैसों की अहमियत को समझा और पढ़ाई छोड़कर खुद से कमाई करने का फैसला किया. 17 साल की उम्र तक हेडन काफी पैसा बना चुके थे. 18 की उम्र में उन्होंने अपनी पहली सुपरकार लैम्बोर्गिनी खरीदी. अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं.
आम तौर पर, खासकर भारत की बात करें तो यहां 22 साल की उम्र में पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पाती है. लोग हायर स्टडीज के लिए कॉलेज तलाश रहे होते हैं. हेडन ने स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. वह बताते हैं कि जब वह 11-12 साल के थे तो उन्हें एक चीज पसंद आई थी, जिसे वह खरीदना चाहते थे. हालांकि, उसे खरीदने के लिए न उसके पास पैसे थे और ना ही उनके माता-पिता के पास ही रकम थी. हेडन ने तभी ठान लिया कि वह अब पढ़ाई पर पैसों को तवज्जो देंगे.
कैसे होती है कमाई
हेडन के पास आज रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है. इसके अलावा वह सफल इंसान बनने गुण सिखाने के लिए ऑनलाइन कोर्सेस भी देते हैं. वह टिक टॉक ऐड ब्लूप्रिंट और परफॉर्मेंस ड्रॉपशिपिंग के बारे में भी लोगों को सिखाते थे. इन्हीं सब कामों से उन्हें करोंड़ों रुपये की आय प्राप्त हुई.
रिटायरमेंट के बाद कहां से आएगा पैसा
हेडन कहते हैं कि वह अब भी अपने काम को पसंद करते हैं लेकिन अब वह खुद को रिटायर मानते हैं. उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के काम से जो उन्होंने पैसा बनाया है उसके दम पर वह रिटायर हो रहे हैं. साथ ही अन्य बिजनेस जो उन्होंने पैसा बनाया है वह उनकी लाइफस्टाइल को संभालने के लिए काफी है. हेडन एक नियम के बारे में काफी बात करते हैं कि अगर आप अपनी आय के 20 फीसदी में अच्छे से जी सकते हैं तो फिर आप बड़ी इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार हैं. हेडन बाउल्स का कोर्स 575 डॉलर का है. भारतीय रुपयों में यह कीमत करीब 47,000 रुपये है.
.
Tags: Business, Business news in hindi, New entrepreneurs, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:09 IST









