3 हजार रुपए के कपड़े, 11 हजार का मंडप, ‘विवाह’ जितनी सादगी से अमृता-अनमोल ने की थी शादी, इतना कम था वेडिंग बजट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Amrita Rao RJ Anmol Marriage Anniversary: बॉलीवुड की सबसे क्यूट और सिंपल एक्ट्रेस अमृता राव ने पति आरजे अनमोल के साथ मिलकर हाल में अपनी किताब लॉन्च की. इस किताब को दोनों ने मिलकर लिखा है. किताब का नाम ‘कपल ऑफ थिंग्स’ है. इस किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अनजाने किस्से फैंस के साथ शेयर किए हैं. इसके साथ ही दोनों इसी किताब के नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. इन दिनों वे ‘यही वो जगह है’ नाम की सीरीज चला रहे हैं. जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों और जगहों से जुड़ी यादों को फैंस के साथ शेयर करते हैं.

अमृता राव  (Amrita Rao) और आरजे अनमोल ने 15 मई 2014 को शादी की थी. दोनों ने 9 साल पहले पुणे के कटराज स्थित एक इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी. उन्होंने बताया कि उनकी शादी में कितना खर्चा हुआ और अमृता ने कितनी सस्ती ड्रेस पहनी थी. उनकी शादी में 1 लाख 50 हजार रुपए खर्च हुए थे. इस खर्च में शादी के कपड़े, शादी का वेन्यू, ट्रैवल और अन्य खर्चे शामिल थे.

मात्र 3 हजार रुपए में आए अमृता-अनमोल के शादी के कपड़े

अमृता राव ने बताया कि शादी जैसे खास मौके पर अनमोल और वह कोई डिजाइनर कपड़े नहीं पहनना चाहते थे. उन्होंने बताया कि शादी के ट्रेडिशनल कपड़े 3 हजार रुपए में खरीदे गए थे और शादी के वेन्यू के लिए 11 हजार रुपए दिए गए थे. अमृता राव ने कहा,”हमारा हमेशा से मानना रहा है शादी प्यार है. पैसा और शान-शौकत दिखाने के लिए नहीं है. हम चाहते थे कि हमारी शादी में सिर्फ हमारी फैमिली और करीबी दोस्त रहें.”

” isDesktop=”true” id=”6223361″ >

अमृता राव-आरजे अनमोल सिंपल रखना चाहते थे शादी

अमृता राव ने आगे कहा, “हमें खुशी है कि शादी पर हमने ज्यादा खर्च नहीं किया और बहुत सारी खुशियां हासिल की. वहीं, आरजे अनमोल ने कहा, ‘हमारी शादी हमारी पर्सनैलिटी की झलक है. और हम इसे एकदम सिम्पल रखना चाहते थे. हमें खुशी होगी अगर यह लोगों को अपने बजट के मुताबिक शादी करने के लिए इंस्पायर करेगी.”

Tags: Amrita rao

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें