BSF Big Action: भारत-पाक सीमा पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 42 राउंड फायरिंग, 25 करोड़ की हेरोइन जब्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भारत-पाक बॉर्डर पर बीकानेर जिले की घटना
संदिग्ध ड्रोन को देखकर जवानों ने बरसाई गोलियां
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

बीकानेर. राजस्थान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है. यहां सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की तस्करी का प्रयास किया गया. लेकिन सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखकर अपनी बंदूकों के मुंह खोल दिए. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने 42 राउंड फायरिंग कर पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया. उसके बाद बीएसएफ ने यहां करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की पांच किलो हेरोइन बरामद की है. बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंच रहे हैं.

पाक की ओर से ड्रोन से हेरोइन की तस्करी का यह खेल बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की सीमा पास किया. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. यह कार्रवाई बीकानेर जिले के 13 KD नेमीचंद पोस्ट के पास हुई. रात को सीमा पर मंडरा रहे ड्रोन को देखकर बीएसएफ के जवानों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि बॉर्डर फोर्स के जवानों ने धुंआधार 42 राउंड फायर कर ड्रोन को मार गिराया.

बीएसएफ डीआईजी करेंगे मौका मुआयना
बाद में मौके पर बीएसएफ के जवानों ने वहां से हेरोइन के पैकेट बरामद कर जब्त किए. बरामद की गई हेरोइन का वजन पांच किलो था. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उसके बाद बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को सुबह खुद मौके के लिए रवाना हो गए. वे मौका मुआयना कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा करेंगे.

आपके शहर से (बीकानेर)

पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं
भारत पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस बॉर्डर पर पाकिस्तान ड्रोन के जरिए ड्रग्स भेजता रहा. पहले वह यह कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले में बॉर्डर पर करता था. वहां कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. बीएसएफ वहां से कई बार स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. ये स्थानीय तस्कर पाकिस्तान के तस्करों से मिले हुए हैं. चंद रुपयों की खातिर ये पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स की बॉर्डर पर डिलीवरी लेकर उसको पंजाब पहुंचाने का काम करते हैं.

Tags: Bikaner news, BSF, India pak border, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें