
RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट के लिए जरूरी सूचना है. दरअसल, बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर (BOARD OF SECONDARY EDUCATION, RAJASTHAN, AJMER) आज 17 मई को दोपहर 12 बजे 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा.
रिजल्ट जारी करने की जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की ओर से दी गई है. रिजल्ट दोपहर 12 बजे राजधानी जयपुर के शिक्षा संकुल से जारी होगा. राजस्थान बोर्ड से आठवीं बोर्ड की परीक्षा में 13 लाख छात्र छात्राओं भाग लिया था. ये एग्जाम प्रदेश के 9401 परीक्षा केंद्रों पर हुई. 13 लाख स्टूडेंट्स में सरकारी और निजी स्कूल दोनों के छात्र छात्राएं शामिल हैं. आठवीं की परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू हुई थी.
ख़राब प्रदर्शन करने वाले नौंवीं कक्षा में नहीं होंगे प्रमोट
राजस्थान आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं को मार्क्स की बजाए ग्रेड दिए जाते हैं. A से D ग्रेड तब छात्र पास माने जाएंगे. वहीं ई 1 और ई 2 आने पर छात्रों को फ़ेल माना जाएगा. अगर एक या विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी. राजस्थान बोर्ड की आठवी कक्षा में विद्यार्थियों को फ़ेल करने का प्रावधान है. आठवीं की परीक्षा में ख़राब प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को नौंवीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा.
आपके शहर से (जयपुर)
पिछले साल 94.97% लड़के, 96.30% लड़कियां हुईं थी पास
शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बताया कि राजधानी जयपुर से आठवी बोर्ड का परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा. जिसे छात्र शिक्षा विभाग की वेबसाइ़ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे. पिछले साल कुल 12.63 लाख छात्र कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 94.97% लड़के और 96.30% लड़कियां ने परीक्षा पास की थी. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा.
कड़ी सुरक्षा के इंतजाम में हुए एग्जाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के अलावा 5वीं की भी बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है. परीक्षा के दौरान बोर्ड की तरफ से कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. बोर्ड की तरफ से 8वीं के छात्रों की परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है, ताकि छात्रों की क्षमता को स्कूल स्तर पर ही मापा जा सके.
ये भी पढ़ें-
CBSE Board Results 2023: रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो दोबारा चेक करवाएं कॉपी, देनी होगी इतनी फीस, समझें प्रोसेस
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा की छोरियों का 10वीं के रिजल्ट में भी धमाल, चेक करें टॉपर्स लिस्ट
.
Tags: Education news, Rajasthan Board Results
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 06:55 IST









