Shukra Gochar 2023: 30 मई को कर्क में शुक्र गोचर, 2 राशिवालों के लिए आ सकती हैं मुश्किलें, रहें सावधान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कर्क में शुक्र गोचर कई राशि के जातकों के धन, आय, सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है.
शुक्र ग्रह कर्क राशि में 6 जुलाई तक विद्यमान रहेगा.

Shukra Gochar 2023: भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन 30 मई को होने जा रहा है. शुक्र ग्रह मिथुन रा​शि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेगा. शुक्र फिलहाल मिथुन राशि में है. मिथुन में शुक्र का गोचर 2 मई मंगलवार को हुआ था. कर्क में शुक्र का गोचर कई राशि के जातकों के धन, आय, सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है, लेकिन दो राशि के जातकों को अपने रिश्तों को लेकर बहुत ही सावधान रहना होगा क्योंकि शुक्र का दुष्प्रभाव उसे प्रभावित करेगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि शुक्र गोचर का दुष्प्रभाव किन दो राशियों पर होगा? कर्क में शुक्र का गोचर किस समय होगा?

कर्क में शुक्र गोचर 2023 समय
पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 30 मई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा. उस दिन शाम 07 बजकर 51 मिनट पर कर्क राशि में शुक्र का गोचर होगा. शुक्र ग्रह कर्क राशि में 6 जुलाई तक विद्यमान रहेगा. उसके बाद 7 मई को प्रात:काल 04 बजकर 28 मिनट पर शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा.

यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर बन रहे गजकेसरी समेत 3 शुभ योग, 3 राशिवालों को मिल सकता है धन, समृद्धि और नई नौकरी

शुक्र गोचर 2023 ये दो राशिवाले रहें सावधान
कर्क: शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इससे आपके मान, सम्मान, धन और आय में वृद्धि का योग बन रहा है. लेकिन शुक्र का गोचर आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते को प्रभावित कर सकता है. आपके दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है.

यह भी पढ़ें: कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान मुहूर्त, 4 कारणों से विशेष होगा यह दिन

शुक्र गोचर के कारण आपके दांपत्य जीवन में तनाव या फिर अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आ सकता है. इससे पति और पत्नी के बीच के रिश्ते काफी खराब हो सकते हैं. इस स्थिति में आप अपनी वाणी पर संयम रखें और संतुलित व्यवहार करें क्योंकि गलत बोल या व्यवहार से वाद-विवाद की स्थिति ही पैदा होगी. समझदारी से बातों का निराकरण करें. 30 मई से 6 जुलाई तक का समय आपके दांपत्य जीवन के लिए कठिन हो सकता है. य​ह लव लाइफ को भी प्रभावित करेगा.

मकर: शुक्र के गोचर से आपको कई क्षेत्रों में लाभ हो सकता है, लेकिन आपका वैवाहिक जीवन कठिन दौर का सामना कर सकता है. शादीशुदा जोड़ों के बीच झगड़े की​ स्थिति बन सकती है. इसके कारण आपका सुसराल पक्ष से भी रिश्ता खराब होने की आशंका रहेगी. दांपत्य जीवन में तिल को ताड़ बनाने से बचना चाहिए.

यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद है तो आपको मिलजुलकर उसका हल शांतिपूर्ण तरीके से निकालना चाहिए. आपके खराब रिश्ते का दुष्प्रभाव बच्चों पर भी होगा. इस वजह से आप वाद विवाद की स्थिति से दूर ही रहें तो अच्छा होगा. प्रेमी जोड़ों को भी सावधान रहना होगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें