‘आपके मुंह में घी शक्कर’ : विदेश मंत्री जयशंकर के हिंदी मुहावरा बोलते ही स्वीडन में बज उठी तालियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्टॉकहोम. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान ‘भारतीय संस्कृति के वैश्वीकरण’ पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए हिंदी के मुहावरे, ‘आपके मुंह में घी-शक्कर’ का उपयोग किया, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई. जयशंकर यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्रालयी मंच की बैठक में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां आये हैं.

उन्होंने रविवार शाम स्वीडन में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति से उन्हें अवगत कराया. मंत्री ने भारत में जारी परिवर्तन और प्रवासी भारतीयों के लिए वहां सृजित किये गये अवसरों को रेखांकित किया.

यह पूछे जाने पर कि वैश्वीकरण के इस युग में क्या पश्चिम ने ‘हैमबर्गर’ के बजाय पानी पूरी खाना शुरू कर दिया है और क्या अब ‘शर्ट’ पर न्यूयॉर्क के बजाय नई दिल्ली छपेगा, उन्होंने कहा, “एक शब्दावली है, जिसे ‘आपके मुंह में घी-शक्कर’ कहा जाता है. इस पर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और उन्होंने तालियां बजाईं.”

Tags: S Jaishankar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें