Bageshwar Dham: पटना में धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर्स पर कालिख पोती, अपशब्द भी लिखे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



पटना. बिहार में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर सियासत हो रही है. बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की वजह से सियासी दल आमने-सामने है. ताजा मामले में अब पटना में लगे बाबा बागेश्वर धाम के तमाम पोस्टरों पर कालिख पोती गई है.

जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर के पोस्टर्स पर चेहरे पर कालिख पोती गई है. इनके पोस्टरों पर 420 और चोर लिखा गया है. रात के अंधेरे असामाजिक तत्वों ने यह काम किया है. सभी चौक चौराहों पर लगे पोस्टरों पर कालिख पोती गई बता दें कि बुधवार को यहां पर बाबा बागेश्वर की ओर से हनुमंत कथा का आखिरी दिन है.

उधर, बाबा बागेश्वर के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में राजद ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान में कहा कि ये बीजेपी की साजिश हो सकती है. ऐसा काम नही करना चाहिए और सरकार को इसकी पूरी जांच करवाएगी. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा. वहीं, जो भी दोषी होगा पुलिस कारवाई करेगी. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के मंत्री काम छोड़कर बाबा के पास जुटे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें