हर वक्त AC में रहने की आदत खतरनाक, सिरदर्द समेत 5 परेशानियों का हो सकते हैं शिकार, जानें काम की बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एसी में रहने से लोगों के शरीर की हीट टॉलरेंस कम हो सकती है.
एयर कंडीशनर की वजह से ड्राइनेस की समस्या बढ़ सकती है.

5 Major Side Effects of AC: गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) में बैठना हर किसी को अच्छा लगता है. एसी की ठंडी हवा सभी उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. कुछ लोग कार से ऑफिस और ऑफिस से लेकर घर तक, हर वक्त एसी में ही रहते हैं. ऐसे लोगों को कुछ समय बाद एयर कंडीशनर की आदत हो जाती है और उन्हें बिना एसी के अच्छा नहीं लगता. जब भी वे एसी से बाहर निकलते हैं, तब उनकी तबीयत खराब होने का खतरा रहता है. क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है. एसी का अत्यधिक इस्तेमाल करने से शरीर को कई बड़े नुकसान होते हैं.

वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक खराब वेंटिलेशन के साथ एयर कंडीशनर का अत्यधिक इस्तेमाल करने से सिरदर्द, खांसी, मतली और ड्राई स्किन समेत हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. एयर कंडीशनिंग से हमारी सेहत सीधे तौर पर प्रभावित होती है. एसी को लेकर की गई जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है. खासतौर से जो लोग हर वक्त एसी का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. आज आपको एसी का ज्यादा यूज करने से होने वाली 5 बड़ी परेशानियों के बारे में बताएंगे.

एसी का ज्यादा इस्तेमाल करने के नुकसान

– एयर कंडीशनर नमी को कम करने और कमरे को ठंडा करने के लिए रूम से नमी खींच लेता है. इससे आपकी त्वचा से पानी खिंच सकता है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. एसी से डिहाइड्रेशन और स्किन ड्राई होने की समस्या पैदा हो सकती है.

– कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग वातानुकूलित इमारतों में काम करते हैं, उनमें प्राकृतिक वेंटिलेशन वाली इमारतों में काम करने वाले लोगों की तुलना में श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे- नाक में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए वरदान है पपीता, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा करे दूर, 5 फायदे कर देंगे हैरान

– जानकारों की मानें तो गर्मियों में एयर कंडीशनर का अत्यधिक इस्तेमाल करने से लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन होने की खतरा बढ़ सकता है. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें एसी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है.

– वैज्ञानिकों के मुताबिक एयर कंडीशनिंग में अधिक समय बिताने से लोगों के लिए गर्म तापमान से निपटना कठिन हो जाता है. अगर आप लंबे समय तक एसी में रहेंगे, तो आपकी बॉडी की हीट टॉलरेंस कम हो जाएगी, जिससे आपको अन्य गर्म जगहों पर काफी परेशानी होगी.

यह भी पढ़ें- नए लोगों से मिलने में आपको भी लगता है डर, सोशल एंजाइटी का हो सकते हैं शिकार, मिनटों में ऐसे करें पहचान

– वातानुकूलित स्थानों में नमी की कमी होती है, जिससे आपकी आंखों में ड्राईनेस की समस्या पैदा हो सकती है. इसके अलावा आंखों में खुजली और इरिटेशन हो सकती है. इतना ही नहीं, एसी में लंबे समय तक रहने से विजन धुंधला भी हो सकता है.

Tags: Air Conditioner, Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे