
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 17 May 2023)
अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें. शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी. व्यापार में विघ्न आ सकता है. दोपहर के बाद व्यवसाय के क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी. अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे. आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 17 May 2023)
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह आपको दी जाती है. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर चलना होगा. सरकार या नियम विरोधी कामों से दूर रहें. मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. आध्यात्मिक काम में रुचि लेने से मन शांत रह सकता है. अधिकारी और विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें. नेगेटिव विचारों से दूर रहें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 17 May 2023)
आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजार सकेंगे. दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं. मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा. आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज वाहन आदि का प्रयोग बहुत ध्यान से ही करें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 01:25 IST







