पांच दिवसीय दिवाली मेले में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा श्रद्धालुओं को बाँटे गए निःशुल्क 25 हजार चश्मे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*परिक्रमा मार्ग सहित 10 स्थानों पर खोले गए थे निःशुल्क नेत्र परीक्षण केंद्र, जांचोपरांत बाँटे गए निःशुल्क चश्मे*
चित्रकूट,

परम पूज्य या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट द्वारा पांच दिवसीय दिवाली मेले पर परिक्रमा मार्ग सहित चित्रकूट के 10 स्थानों पर,द्वतीय मुखारबिंद पार्किंग स्थल,कामदगिरि भवन रामघाट, बरहा के हनुमान जी,रामायण दर्शन,विद्याधाम स्कूल,सतना बस स्टैंड,सरकारी स्थान(नरसिंह भगवान के पास),सरयुधारा,हनुमानधारा एवं सती अनुसूइया में नेत्र परीक्षण केंद्र खोलकर दीपदान करने आए श्रद्धालुओं के आँखो की निःशुल्क जांचकर उन्हें निशुल्क चश्मा भी वितरण किया गया। इस पांच दिवसीय मेले में श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को लगभग 25 हजार निःशुल्क चश्मे बाटे गए।
वहीं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा है अर्थात् मानव सेवा सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि दीपदान करने आए हुए श्रद्धालुओं को कोई पानी, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था करके सेवा का काम किया, गया इसलिए चित्रकूट के इस पांच दिवसीय दिवाली मेले में सदगुरु परिवार ने अपने नेत्र चिकित्सालय की टीम के माध्यम से मेले में आए सभी श्रद्धालुओं की आँखों की जांच के लिए कई जगह निःशुल्क नेत्र परीक्षण केंद्र खोले गए थे जिसमें सभी का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया जाता था और जिन श्रद्धालुओं को चश्मे की जरूरत थी उन्हें निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए, उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय मेले में नेत्र चिकित्सालय द्वारा लगभग 25 हजार चश्मे बाटे गए है।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे