शनि जयंती पर बन रहे गजकेसरी समेत 3 शुभ योग, 3 राशिवालों को मिल सकता है धन, समृद्धि और नई नौकरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ज्येष्ठ अमावस्या को कर्मफलदाता शनि देव का जन्म हुआ था.
शनि जयंती पर 3 शुभ योग गजकेसरी, शश और शोभन बन रहे हैं.

इस साल शनि जयंती 19 मई दिन शुक्रवार को है. इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या है, इस तिथि को कर्मफलदाता शनि देव का जन्म हुआ था. इस साल शनि जयंती पर 3 शुभ योग गजकेसरी, शश और शोभन बन रहे हैं. शनि जयंती के दिन शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे. इस वर्ष की शनि जयंती 3 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है. उन पर शनि देव की कृपा होगी, जिससे उनके धन, समृद्धि, सुख आदि में बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके अलावा नई नौकरी का भी योग बन सकता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं शनि जयंती पर किन 3 राशियों को लाभ हो सकता है?

शनि जयंती 3 राशियों के लिए शुभ
मेष: शनि जयंती पर बनने वाला गजकेसरी योग मेष राशि के जातकों के लिए उन्नतिकारक होगा. इस दिन मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा. ऐसे में मेष राशिवाले जातकों के धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी. इस समय में आप जो भी कार्य करना चाहते हैं, उसे कर दें. आपको सफलता प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें: कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान मुहूर्त, 4 कारणों से विशेष होगा यह दिन

आप पर शनि देव की कृपा रहेगी. इस वजह से कर्ज की परेशानी दूर हो सकती है. घर का कलह भी दूर होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. इस दौरान आपके आय में वृद्धि होगी और आप अतिरिक्त इनकम के लिए प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

मिथुन: शनि जयंती आपकी किस्मत में चार चांद लगाने वाली साबित हो सकती है. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो आपके करियर को और आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आपके काम और फैसलों की सराहना होगी.

जो लोग वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको खुशखबर मिल सकती है. शनि देव के आशीर्वाद से भाग्य का साथ मिलेगा. जमीन जायदाद के मामले में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. कार्यों में सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: कब है ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष? इस दिन पंचक और भद्रा, जान लें शिव पूजा का शुभ-उत्तम मुहूर्त

तुला: इस राशि के जातकों को हमेशा ही शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. इस साल शनि जयंती पर आपके धन, सुख, समृद्धि, यश आदि में बढ़ोत्तरी का योग बना है. जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए आपको शनि देव की आराधना विधिपूर्वक करनी चाहिए. प्रत्येक दिन संभव न हो तो शनिवार के दिन अवश्य ही शनि देव की पूजा करें.

शनि जयंती पर आपको नौकरी या बिजनेस में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. शनि कृपा से आपका करियर उन्नति करेगा. आपके सुख और सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहेगी.

शनि जयंती 2023 तिथि मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 18 मई को रात 09:42 बजे शनि जयंती की ज्येष्ठ अमावस्या तिथि शुरू होगी और 19 मई को रात 09:22 बजे इस तिथि की समाप्ति होगी. ऐसे में शनि जयंती 19 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी.

Tags: Astrology, Shani Jayanti

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें