23 FIR, कोयला व्यवसायियों के लिए आतंक, मुंबई से गिरफ्तार हुआ झारखंड का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. झारखंड के लिए आतंक का पर्याय श्रीवास्तव गिरोह के सरगना अमन श्रीवास्तव को झारखंड ATS की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड ATS ने महाराष्ट्र ATS की मदद से गिरफ्तार कर लिया. अमन पर रंगदारी, हत्या जैसे 23 मामले दर्ज थे और वो कई दिनों से वांछित था. झारखंड पुलिस की गिरफ्त में वो अब तक नहीं आया था. पहली बार झारखंड ATS ने अमन को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रांची, रामगढ़, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और हजारीबाग जिले मे आतंक का साम्राज्य उसने कायम कर रखा था.

खास तौर से कोयले के अवैध कारोबार सहित अन्य आर्थिक जगत से रंगदारी से पैसों का उठाव वो अपने गुर्गों के माध्यम से किया करता था. मामले की जानकारी देते हुए झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात की गिरफ्तारी ATS और झारखंड एडीजी के कारण हुई. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि संगठित अपराधियों को लेकर पुलिस काफी गंभीर है और लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है. अमन को मुंबई के वासी स्टेशन के पास स्थित गिरफ्तार किया गया. फिलहाल अमन महाराष्ट्र में ही है जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया जाएगा.

अमन को हवाई जहाज से लेकर रांची लाने की योजना है. जानकारी के अनुसार अमन के गिरोह में अभी 38 गुर्गे हैं और ज्यादातर जेल के बाहर हैं. झारखंड पुलिस के एडीजी अभियान ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी को लेकर करीब 10 दिनों से ATS की टीम महाराष्ट्र मे कैंप की हुई थी. अमन को काफी शातिर बताते हुए उन्होंने कहा कि वो लगातार अपने लोकेशन बदलता रहता था. कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात कभी कर्नाटक में घूम कर झारखंड के कोयला व्यवसायियों से पैसे की उगाही किया करता था.

आपके शहर से (रांची)

अमन के पास से 50 हजार रुपए,  कई मोबाइल और कई सिम भी बरामद हुए हैं. बता दें कि अमन श्रीवास्तव पर 5 लाख का इनाम घोषित किए जाने का प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा गया था, हालांकि अब तक उस पर हरी झंडी नहीं मिली है. अमन श्रीवास्तव के केस को NIA ने भी टेक ओवर किया है और उस पर UAPA की भी धारा लगी हुई है.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें