जिला जेल में आयोजित किया गया धार्मिक कार्यक्रम,बंदियों को बुरे कार्य छोड़ने के लिए किया गया प्रेरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

जिला जेल में आयोजित किया गया धार्मिक कार्यक्रम,बंदियों को बुरे कार्य छोड़ने के लिए किया गया प्रेरित

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में निरुद्ध बंदियों के सामाजिक उत्थान हेतु कारागार स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे राघवेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महराज कथावाचक सूर्य सत्य हनुमत् साधना ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा बंदियों के मध्य भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम किया गया।

कथावाचक राघवेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महराज द्वारा बंदियों को बुरे कार्य छोड़ने तथा अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया। कारागार में निरूद्ध बंदीगण द्वारा पूर्ण मनोयोग से उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की गयी।कार्यक्रम के दौरान भूपेश कुमार सिंह, प्र० जेल अधीक्षक एवं बेबी अवस्थी उप कारापाल उपस्थित रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें