Janjgir News : विधायक के गांव में 4 दुकानों में चोरी, केशव चंद्रा ने धरना दिया तब लिखी गई एफआईआर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. सक्ती जिले के जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के गांव भोथीडीह की 5 दुकानों का ताला तोड़ा गया है और 4 चार दुकानों में चोरी हुई है. पुलिस ने केवल एक मामले में एफआईआर दर्ज किया था . इससे नाराज विधायक ने ग्रामीणों एवं कार्यकताओं के साथ थाने के बाहर 2 घंटे तक धरना दिया. इसके बाद पुलिस ने बाकी चार दुकानों की चोरी के मामले में संयुक्त एफआईआर दर्ज किया है.

इस मामले में जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि उनके गृहग्राम भोथीडीह में 14-15 मई की रात को 5 दुकानों का ताला तोड़ा गया . चार दुकानों में चोरी हुई है. जिसमें एक दुकान से 9 हजार रुपए नगद, दूसरी दुकान से 3 हजार रुपए, तीसरी दूकान से दो प्रिंटर और एक गैरेज की दुकान से चैन स्पाकिट, मोबाइल की चोरी हुई है, लेकिन पुलिस ने केवल एक ही मामले का एफआईआर दर्ज किया है. बाकी चार मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया था. इसके लिए जैजैपुर थाने के बाहर धरना पर बैठे हुए थे. विधायक का कहना है कि चोरी चाहे एक रुपए की रहे चोरी हो होती है. इसके 2 घंटे बाद पुलिस के द्वारा बाकी चार लोगों का ज्वाइंट एफआईआर दर्ज किया है.

धरना के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सक्ती एसडीओपी तसलीम आरिफ ने बताया कि 5 दुकानों का ताला टूटा है. जिसमें किसी में 2 हजार, किसी में 3 हजार, किसी का सिर्फ ताला टूटा है. इसके लिए जैजैपुर विधायक के द्वारा सभी 5 मामले में एफआईआर को लेकर धरना पर बैठे थे. इसके बाद 4  मामलों में संयुक्त एफआईआर दर्ज किया गया है. जिससे बाद धरना समाप्त हो गया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 18:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें