
हाइलाइट्स
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच पहले से चल रही है एक वंदेभारत.
हावड़ा-पुरी के बीच देश की 16वीं वंदेभारत एक्सप्रेस चलेगी.
यह ट्रेन 500 किलोमीटर का सफर करीब 5 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी.
Puri Howrah Vande Bharat Express: ओडिशा को उसकी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदेभारत ट्रेन मिलेगी. 18 मई को ओडिशा के पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत का उद्घाटन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा एक वर्चुअल इवेंट में नई वंदेभारत को हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है.
रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे हावड़ा से चलकर दोपहर 12.35 पुरी पहुंचेगी. इस तरह से यह गाड़ी संख्या- 22895 के रूप में चलेगी. पुरी से हावड़ा आते वक्त यह गाड़ी संख्या 22896 बनकर चलेगी. पुरी-हावड़ा वंदेभारत दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलकर शाम 8.30 बजे तक हावड़ा पहुंचेगी. इस बीच यह ट्रेन कुल 7 स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, शुरुआत से अंत तक इस ट्रेन के कुल 9 स्टेशन होंगे. यह ट्रेन 500 किमी की दूरी 5 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी.
कहां-कहां होगा पड़ाव
हावड़ा से चलने वाली वंदेभारत खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जजपुर कियोंझर रोड, कटक, ,भुवनेश्वर, खुर्दा रोड पर रुकते हुए पुरी पहुंचेगी. वापसी वाली ट्रेन भी इन स्टेशनों पर रुकती आएगी. इस गाड़ी को हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा. हावड़ा-पुरी वंदेभारत केवल गुरुवार को नहीं चलेगी. यह देश की 16वीं वंदेभारत होगी. अभी कुल 15 वंदेभारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. वंदेभारत के चलने से पश्चिम बंगाल से धार्मिक नगरी पुरी दाने वालों को सुविधा होगी. वह अब 6 घंटे से भी कम समय में हावड़ा से पुरी पहुंच जाएंगे. बता दें कि यह पश्चिम बंगाला के हावड़ा से जलपाईगुड़ी के बीच पहले से एक वंदेभारत का परिचालन हो रहा है. देश में अभी बिहार-झारखंड और पंजाब के लिए भी वंदेभारत ट्रेनों की मांग की जा रही है.
कितना होगा किराया
इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपबल्ध नहीं है. हालांकि, अन्य वंदेभारत ट्रेनों के किराये को देखते हुए कुछ रिपोर्ट्स में इसका किराया 1590 से 2815 रुपये तक बताया गया है. 1590 रुपये किराया चेयरकार का होगा. वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,815 रुपये होगा. दोनों ही किराये में क्रमश: 308 और 369 कैटरिंग चार्ज है. अगर यात्री चाहें तो नो फूड का विकल्प चुन सकते हैं.
.
Tags: Business news in hindi, Indian railway, Indian Railway news, Irctc, Railway Knowledge, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 18:07 IST








