IPL में रनऔसत में सर्वश्रेष्‍ठ, स्‍ट्राइक रेट भी विराट-रोहित से बेहतर लेकिन आलोचकों के निशाने पर रहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL) में एक हजार से अधिक रन बनाने वालों बल्‍लेबाजों में रन औसत के मामले में केएल राहुल (KL Rahul) सर्वश्रेष्‍ठ हैं.वर्ष 2013 से आईपीएल में अपने जौहर दिखा रहे कर्नाटक के राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 118 मैचों की 109 पारियों में 20 बार नाबाद रहते हुए अब तक 46.77 के बेहतरीन औसत से 4163 रन बनाए हैं, इसमें चार शतक और 33 पचासे शामिल हैं.

यही नहीं, आईपीएल के अब तक के सफर में राहुल का स्‍ट्राइक रेट विराट कोहली (7062 रन, स्‍ट्राइक रेट 129.29), शिखर धवन (6600 रन, स्‍ट्राइक रेट 127.16) और रोहित शर्मा (6099 रन, स्‍ट्राइक रेट 129.84) से भी बेहतर है लेकिन इस सीजन में धीमी बैटिंग के लिए राहुल को संभवत: सबसे ज्‍यादा आलोचना का सामना करना पड़ा है.

चोट के कारण मौजूदा सीजन से हो चुके बाहर
लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्‍तान केएल राहुल जांघ की चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं और उनकी गैरमौजूदगी में क्रुणाल पंड्या LSG की कप्‍तानी संभाल रहे हैं. चोटिल होने के पहले राहुल ने एलएसजी की ओर से 9 मैचों में 34.25 के औसत और 113.22 के स्‍ट्राइक रेट से 274 रन बनाए थे. रनों के मामले में वे अभी भी काइ्ल मेयर्स (361 रन), निकोलस पूरन (292 रन) और मार्कस स्‍टोइनिस (279 रन) के बाद अपनी टीम के सबसे कामयाब बल्‍लेबाज हैं लेकिन इसके बावजूद तेज गति से रन बना पाने के कारण उन्‍हें फैंस की खरी-खोटी सुननी पड़ी थी.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद हुई थी आलोचना
दरअसल, राहुल पूर्व में अच्‍छी स्‍ट्राइक रेट से रन बनाते रहे हैं, छक्‍के लगाने में भी वे माहिर हैं. मौजूदा सीजन में उनका स्‍ट्राइक रेट कुछ कम रहा, ऐसे में वे आलोचकों के निशाने के केंद्र बिंदु रहे. राहुल को सबसे अधिक खरी-खोटी गुजरात टाइटंस के मैच में सुनाई गई. इस मैच में राहुल ने 61 गेंदों पर 68 रन बनाए थे मैच लखनऊ जीतता हुआ नजर आ रहा था लेकिन आखिरी ओवर्स में उनके आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस ने स्थिति को बखूबी नियंत्रित कर मैच अपने पक्ष में कर लिया था.आरसीबी के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर 18 रन की पारी के लिए भी राहुल को आलोचना झेलनी पड़ी थी जिस पर अपना बचाव करते हुए इस बल्‍लेबाज ने कहा था कि लगातार विकेट गिरने के कारण उन्‍हें धीमी बैटिंग करनी पड़ी थी.

दो अर्धशतक लगाए हैं
ने मौजूदा सीजन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच में 12 गेंदों पर 8, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ मैच में 18 गेंदों पर 20, सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 31 गेंदों पर 35, आरसीबी के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर 18, पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 56 गेंदों पर 74, राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ 32 गेंदों पर 39, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 61 गेंदों पर 68, पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मैच में 9 गेंदों पर 12 और आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बावजूद आखिरी क्रम पर बैटिंग के लिए उतरते हुए नाबाद 0 रन बनाया था. आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स इस समय 12 मैचों में छह जीत के साथ 13 अंक हासिल करते हुए चौथे स्‍थान पर हैं. बारिश के कारण एक मैच पूरा नहीं हो सका था, फलस्‍वरूप टीम को एक अंक मिला था. लखनऊ सुपरजाइंट्स को अपने अगले दो मैच 16 मई मंगलवार को मुंबई इंडियंस और 20 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलने हैं, इसके बाद ही टीम की प्‍लेऑफ में पहुंचने को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट हो सकेगी.

Tags: IPL 2023, KL Rahul

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें