West Champaran News: चंपारण सहित 28 जिलों में तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, DSP के हाथ होगी थाने की कमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. बहुत जल्द अब चम्पारण की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस का जमावड़ा देखने को मिलेगा. दरअसल, राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है. सभी बड़े 23 जिलों में 165 ट्रैफिक पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे, जबकि छोटे पांच जिलों किशनगंज, अरवल, शेखपुरा, बगहा और शिवहर में 84 ट्रैफिक कर्मी बहाल होंगे.

डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल


इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल हैं. सभी 28 जिलों में ट्रैफिक थाने की कमान डीएसपी रैंक के पदाधिकारी के पास होगी. खास बात यह है कि इन 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोलने की मंजूरी काफी पहले ही दी जा चुकी है. अब इनमें पुलिस कर्मियों को बहाल कर इनका संचालन समुचित तरीके से करने की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह है कि जुलाई से काम शुरू कर देने की पूरी संभावना जताई जा रही है. 28 नए थाने खुलने से सभी जिलों में ट्रैफिक थाने हो जाएंगे.

पुलिस बल से ही चुनकर बहाल होंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी

आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण


पुलिस महकमे में 21 हजार 391 सिपाही और दारोगा की बहाली जल्द होने जा रही है. इसमें चयनित अभ्यर्थियों में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के रूप में कर्मियों का चयन किया जाना है, जो अभ्यर्थी ट्रैफिक में जाने के इच्छुक हैं, वे भी इसमें आ सकते हैं. औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में इन चयनित पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. अभी इन थानों में तैनाती के लिए मौजूदा पुलिस बल से ही नए ट्रैफिक थानों के लिए कर्मियों का चयन किया जा रहा है. इन चयनित कर्मियों को औरंगाबाद के संस्थान में इंडक्शन कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद इनकी तैनाती सभी नए ट्रैफिक थानों में की जाएगी.

इन 23 जिलों में खुलेंगे नए ट्रैफिक थाने


अररिया, औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, पूर्वी चंपारण, जमुई, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिमी चंपारण तथा नवगछिया जिला में नए ट्रैफिक थाना चालू होगा.

Tags: Bihar News, Champaran news, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें