Pilibhit News : प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सय्यद कयम रजा/पीलीभीत. पीलीभीत में प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापिका ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाचार्य उससे लगातार अभद्र व्यवहार कर रहा है. कई बार इन घटनाओं को लेकर एबीएसए से मौखिक रूप से शिकायत की गई. फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी हुई है.

पीलीभीत गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मकतूल में प्राथमिक विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका ने थाने के पर तहरीर देते हुए कहा कि उनके साथ स्कूल का प्रधानाचार्यमुनेंद्र पाल वर्मा लगातार उससे छेड़खानी और गाली-गलौज करता है. इस घटना की मौखिक जानकारी वह लगातार खंड शिक्षा अधिकारी को दे रही थी. माफी मांगने के बाद मुनेंद्र पाल वर्मा को छोड़ दिया जाता था. लेकिन 12 मई को जब वह स्कूल में अपने हस्ताक्षर पंजिका पर हस्ताक्षर कर रही थी तो फिर से अभद्र व्यवहार करने लगा. उन्होंने किसी तरीके से अपने आप को छुड़ाया और 112 पर फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़िता थाने पर पहुंच गई और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की. तहरीर के आधार पर गजरौला थाना पुलिस ने मुनेंद्र पाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है.

Tags: Crime in uttar pradesh, Pilibhit news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें