haryana board 10th toppers list: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा ने 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया. अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है. लिस्ट में टॉप 3 तक रैंक में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स शामिल हैं. 12वीं के रिजल्ट की तरह हरियाणा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों ने कमाल कर दिया है. टॉपर्स में जगह बनाने वालों में बेटियों का कब्जा ज्यादा है.
-10वीं के रिज़ल्ट में भी बेटियों ने बाज़ी मार ली है. 69.81 फ़ीसदी छात्राएँ और 61.41 फिसदी छात्र पास हुए हैं. कुल 65.43 फिसदी हुए पास. देखें टॉपर्स लिस्ट-

ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
-बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
-होम पेज पर, माध्यमिक या कक्षा 10 के परिणाम लिंक को खोलें.
-मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन करें.
-अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
बोर्ड चेयरमेन डॉ. वी पी यादव और सेक्रेटरी कृष्ण कुमार की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया गया. 10वीं के बोर्ड एग्जाम 27 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित किए गए थे. कुल 2,96,329 स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे.
पिछले साल 10th का कुल पास प्रतिशत 87.08% था. निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 88.21% और सरकारी स्कूलों का 63.54% दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें-
LIVE BLOG : हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ा हर एक अपडेट यहां पढ़ें
.
Tags: Haryana board result
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 15:33 IST








