Alto, Baleno और न ही Swift इसके आसपास, इस कार की बिक गईं 30 लाख यूनिट्स, 2 दशक से कर रही है लोगों दिलों पर राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वैगन आर को 2 पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है.
कार की एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है.
कार का 5th जनरेशन मॉडल फिलहाल बाजार में मौजूद है.

नई दिल्ली. जब भी किसी मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार लेने की बात होती है तो सबसे पहले कंपनी के नाम पर मारु‌ति सुजुकी का नाम सामने आता है. और कार के नाम पर एक नाम जो सबसे पहले आता है वो है WagonR. पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली वैगन आर ने अब एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है. कार की सेल्स ने 3 मिलियन यानि 30 लाख यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया है.

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी. श्रीवास्तव ने कहा कि वैगनआर की बिक्री का प्रतिशत देखा जाए तो ये लोगों की प्रायॉरिटी में शामिल है. 24 प्रतिशत लोग कार को अपग्रेड करने के दौरान वैगनआर को पहली पसंद बनाते हें.

ये भी पढ़ेंः Driving Mistakes: 10 गलतियां जो ले लेती हैं कार की जान, नई चमचमाती गाड़ी भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कबाड़

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से वैगन आर ऐसी कार है जो टॉप 10 की लिस्ट में लगातार शामिल रही है. वहीं पिछले दो साल के आंकड़ाें पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार के तौर पर वैगनआर ने अपनी जगह को कायम रखा है. उन्होंने कहा कि कार का डिजाइन, स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और बेहतर माइलेज कुछ ऐसी बातें हैं जो इसे 30 लाख से ज्यादा परिवारों का हिस्सा बनाती हैं.

Maruti Suzuki Wagon R, 3 million Wagon R sold, Wagon R made record, Wagon R on road price, Wagon R features, Wagon R cng, Wagon R specifications, Wagon R mileage, Is WagonR a 7 seater, Which Wagon R model is best, What is the price of Wagon R top end car, Does Wagon R VXI have CNG, wagon r cng, wagon r price, 7 seater wagon r price, wagon r cng on road price, wagon r top model

वैगन आर लगातार टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में बनी रहती है.

सीएनजी के साथ भी
वैगन आर की बिक्री कंपनी ऐरीना शोरूम के जरिए करती है. कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही दो पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शन भी मिलते हैं. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन आता है जो कंपनी फिटेड सीएनजी के ऑप्‍शन में भी ऑफर किया जाता है. वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी कार अवेलेबल है.

5th जनरेशन मॉडल
वैगन आर की कंपनी अब 5th जनरेशन को बाजार में बेचती है. इस जनरेशन को कंपनी ने HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. कार में ईबीडी के साथ ही ईएससी और हिल होल्ड के साथ ही एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. कार में दो एयरबैग भी ऑफर किए जाते हैं. कार की कीमत की बात की जाए तो ये 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत से उपलब्‍ध है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें