
मो. महमूद आलम/नालंदा. नालंदा जिले में विश्व नर्स दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज रंजना कुमारी को विश्व नर्स दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. पटना के शास्त्री नगर के ऊर्जा भवन में डिप्टी सीएम सह स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव के हाथों फ्लोरेंस नाइटिंग्ल अवार्ड से सम्मानित किया गया. रंजना कुमारी ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर दिया गया है. इस अवॉर्ड से स्वास्थ्य विभाग में काफी खुशी है.
अवॉर्ड मिलने के बाद कही ये बात
रंजना कुमारी को यह अवार्ड मिलने के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने का उत्साह को बढ़ाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सेलिब्रेट किया.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उन्हें उसके प्रति समर्पित रहना चाहिए. साथ ही अपने कार्यों को सेवा भाव से करना चाहिए. सभी जूनियर मित्रों को इसका ध्यान रखना चाहिए. बीते कई सालों से अपनी सेवा दे रहीं हैं. अपनी सेवा को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए अपने बड़ों के सहयोग का धन्यवाद किया.
पटना में आयोजित समारोह मिला सम्मान
अवार्ड से सम्मानित होने के बाद विम्स के अधीक्षक और उपाधीक्षक को दिया है. रंजना कुमारी ने कहा इन्हीं लोगों के बदौलत आज हम यह सम्मान मिला है. आपको बता दें कि टीवी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सेज अवार्ड बिहार नेत्र ज्योति अभियान तथा नेत्र संचारी रोग से संबंधित सम्मान समारोह का आयोजन पटना में किया गया था.
.
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 15:12 IST








