SSC CGL Topper: जोधपुर के लाडले का कमाल, देश में पहला स्थान, 36 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को छोड़ा पीछे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SSC CGL Topper Mohit Chaudhary: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉमन ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL 2022) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 36 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जोधपुर के मोहित चौधरी ने इसमें ऑल इंडिया टॉप किया है. बता दें कि एसएससी की ओर से 30,000 रिक्त पदों के लिए पिछले साल SSC CGL की परीक्षा आयोजित की गई थी.

बता दें कि मोहित के पिता प्रभुलाल जाट भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों और गुरुजनों को दिया है. मोहित ने 10वीं की पढ़ाई आर्मी स्कूल नसीराबाद से की है. मोहित के 10वीं में 81 प्रतिशत और 12वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकेनिकल स्ट्रीम में B.Tech किया.

सक्सेस के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी
पढ़ाई के दौरान सक्सेस के लिए मोहित ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. इससे पढ़ाई में पूरा फोकस कर पाए. यूथ को तैयारी के लिए मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि कोचिंग के बजाए सेल्फ स्टडी करें.

आपके शहर से (जोधपुर)

ये भी पढ़ें-
CISF Jobs : 12वीं कर लिया है पास तो सीआईएसएफ में कैसे हो सकते हैं भर्ती ? जानें तरीका
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड के 3 लाख स्टूडेंट का खत्म होगा इंतजार, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

सीडीएस में नहीं हुआ था चयन
मोहित चौधरी ने साल 2021 में CDS परीक्षा के लिए आवेदन किया था. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद ही अक्टूबर 2022 में SSC CGL के लिए आवेदन किया. प्री एग्जाम में सफल होने के बाद मेंस परीक्षा में सफल हुए. अब इंटरव्यू का रिजल्ट जारी हुआ तो मोहित ने ऑल इंडिया टॉप किया है. मोहित चौधरी का सपना आईएएस बनने का है.

Tags: Job news, SSC exam, SSC Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें