Ghaziabad News: गर्मियों की छुट्टी में बच्‍चे जमकर करेंगे मस्‍ती, मिनी अप्पू घर बनेगा ठिकाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा/गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद के वसुंधरा में मिनी अप्पू घर स्थित है. गर्मियों की छुट्टी में बच्चों की मस्ती के लिए यह एक परफेक्ट स्‍पॉट है. मिनी अप्पू घर में कई सारे झूले हैं और ट्रैम्पोलिनिंग जंपिंग भी है. यह मिनी अप्पू घर बच्चों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. वहीं, इस अप्‍पू घर के शुरू होने की कहानी भी दिलचस्‍प है. गाजियाबाद के अनिल कुमार वशिष्ठ को रिटायर होने के बाद अकेलापन सताने लगा था. उनका समय नहीं बीत रहा था. इसलिए मिनी अप्पू घर खोला. इस अप्पू घर की जरुरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि वसुंधरा में बच्चों के लिए कोई मनोरंजन केंद्र भी नहीं था.

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां और मस्ती को देखते हुएइस अप्पू घर में अब 4 झूले लगाए गए हैं जिसमें हाथी, बकरी, घोड़ा और ट्रैम्पोलिनिंग जंपिंग शामिल है. अनिल बताते हैं कि शाम के वक्त बच्चों की ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. यहां आपको कम दामों में ये झूले मिलेंगे. अनिल ने बताया कि अगर बच्चा 4 झूले झूलता है तो दाम 100 रुपये है. अगर एक -दो झूलता है तो 30 रुपये है.

फीड बैक के आधार पर झूले लगाए जाएंगे
अनिल वशिष्ठ ने बताया कि वह अप्पू घर में आगे भी और झूले लगाने वाले हैं. दूसरे फ्लोर पर बच्चों से मिले फीडबैक के आधार पर झूले लगाए जाएंगे. साथ ही उन्‍होंने बताया कि बच्चों को देख उन्हें भी नई ऊर्जा मिलती है. शाम को वक्‍त मिनी अप्पू घर बच्चों से गुलजार रहता है. अगर आप भी अपने बच्चों के साथ इस मिनी अप्पू घर में आना चाहते हैं, तो मोहन नगर से मेट्रो से ऑटो की मदद से वसुंधरा पहुंच सकते हैं.

Tags: Ghaziabad News, Summer vacation, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें