UP Nikay Chunav 2023: ‘हमारा वोट उन्हें श्रद्धांजलि’ मौत के बाद चुनाव जीती आशिया, लोगों ने दिल खोलकर डाले वोट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवोम शर्मा 
अमरोहा. इस दुनिया में लोगों का दिल कैसे जीता जाता है, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेस के अमरोहा में देखने को मिली. यहां पर एक महिला सभासद प्रत्याशी की नामांकन करने के चार दिन बाद ही गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई, लेकिन मोहल्ले के लोगों में उसका व्यवहार, प्रेम, लगाव जिंदा रहा. मोहल्ले के लोगों ने उसकी मौत के बाद भी उसे वोट दिया और आशिया जीत भी गई. हालांकि, अब उस वार्ड में पुनः मतदान होगा. क्योंकि जीतने वाली प्रत्याशी अब इस दुनिया में नही है, लेकिन उसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है।

जानकारी के अनुसार, हसनपुर नगर पालिका में 30 से अधिक वार्ड हैं. आशिया ने 16 अप्रैल को हसनपुर नगरपालिका में वार्ड -17 से नामांकन दाखिल किया, जिसमें 2,000 से अधिक वोट हैं. उन्हें चुनाव में लोगों ने दिल खोलकर वोट दिए और उनकी जीत हुई, लेकिन आशिया अपनी जीत नहीं देख सकी.

पिछले साल ही आशिया की मुंतजीब अहमद से शादी हुई थी. अहमद कस्बे में एक दूध डेयरी चलाते हैं. उन्होंने कहा कि वार्ड 17 से सदस्य का पद महिलाओं के लिए आरक्षित था. हालांकि उन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया. इसके चलते हमने 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल कराया, लेकिन नामांकन दाखिल होने के चार दिन बाद ही गंभीर बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से सब कुछ बर्बाद हो गया. लेकिन जब 13 मई को निकाय चुनाव का रिजल्ट आया तो पता चला कि इस दुनिया को अलविदा कहने वाली आशिया चुनाव जीत गई है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मोहल्ले के रहने वाले मतदाता आरिफ ने कहा, “आशिया ने अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए हमारे क्षेत्र में एक बैठक की. हालांकि, वह नौसिखिया थीं, लेकिन उनकी सादगी ने एक स्थायी छाप छोड़ी थी. यही वजह है कि हमने उनका समर्थन करने का फैसला किया. जब हमने उनके निधन की दुखद खबर सुनी तो यह हमारे लिए एक बड़ा झटका था. वह अब नहीं रहीं, लेकिन लोगों के प्रति उनके मिलनसार रवैये के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. हमारा वोट उनके लिए एक श्रद्धांजलि है”.

Tags: UP elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें