
हरिकांत शर्मा/आगराः नए पार्षद और मेयर के लिए अब नगर निगम का पुराना सदन छोटा पड़ने लगा है. इस बार 100 से अधिक पार्षद नगर निगम सदन पहुंचे हैं. जबकि मार्च 2023 में आगरा नगर निगम के आखिरी सदन में नगर निगम का नया सदन बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था. आगरा नगर निगम परिसर में ही नया सदन बनाया जाना है. यह नया सदन 25 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा .
जल्द ही अब नए सदन का कार्य शुरू होने वाला है. नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया है कि नया सदन बनाने के लिए लिए 5 से 6 करोड़ की पहली किस्त आ चुकी है. नया नगर निगम सदन 20 से 24 महीने में बनकर तैयार होगा. साथ ही कहा कि जिस तरह से आगरा नगर निगम का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है, अब पुराना सदन पार्षदों के लिए छोटा पड़ रहा है. नए सदर में 400 पार्षदों के बैठने के लिए जगह होगी .
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया सदन
बता दें कि समय की तेजी के साथ ही आगरा नगर निगम का क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है. नए वार्ड भी बनाये गए हैं. हाल ही में नगर निगम के चुनाव हुए हैं. सभी नए पार्षद और मेयर जल्द ही शपथ ग्रहण करेंगे. नए पार्षदों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसी वजह से पुराना नगर निगम का सदन अब छोटा पड़ने लगा है. इसके साथ ही पुराने सदन में सुविधाएं उस हिसाब भी नहीं है, जो वर्तमान समय के साथ होनी चाहिए. इसी के मद्देनजर मार्च 2030 में नगर निगम की आखिरी सदन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि 25 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधा वाला नया सदन बनाया जाए. आगरा नगर निगम के पीछे लगभग 4200 वर्गगज क्षेत्र में नया नगर निगम सदन बनाया जाना है.
कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होगी
बताया जा रहा है कि सदर में 400 प्रत्याशी के बैठने की जगह होगी. लाइब्रेरी, कैंटीन, बैठक कक्ष होगा और मीडिया के बैठने के लिए स्थान होगा. नगर निगम के सदन को बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 12:28 IST








