Harley Davidson, Triumph और Royal Enfield भूल जाओ, Hero ला रहा सस्ती ऑफ रोडिंग बाइक, माइलेज भी धांसू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हीरो की नई ऑफरोडिंग मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
माना जा रहा है कि मोटरसाइकिल की कीमत 1.50 लाख रुपये से कम होगी.
इसमें 199.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाएगा.

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प अपने मोटरसाइकिल पोर्टफोलिया को अपलिफ्ट करने जा रहा है. इसके तहत हीरो अपनी जबर्दस्त ऑफ रोडिंग बाइक को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है. इस मोटरसाइकिल के आगे हार्ले, टाइम्फ और रॉयल एन्फील्ड जैसी कंपनियों की बाइक्स भी फिकी लगेंगी. ये मोटरसाइकिल है Hero Xpulse 200 4v. खास ऑफरोडर्स को ध्यान में रखकर इस मोटरसाइकिल को डिजाइन किया गया है. इसी के हिसाब से इसमें फीचर्स को भी अपलोड किया गया है.

मोटरसाइकिल को डुअल चैनल एबीएस के साथ ही नया ब्रेकिंग सिस्टम मिलने वाला है. इसी के साथ मोटरसाइकिल में कई बड़े अपडेट्स भी किए गए हैं. साथ ही मोटरसाइकिल के लुक्स को भी बदला गया है. ये काफी ट्रैंडी और यूथफुल लग रही है.

ये भी पढ़ेंः Driving Mistakes: 10 गलतियां जो ले लेती हैं कार की जान, नई चमचमाती गाड़ी भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कबाड़

शानदार राइड क्वालिटी
मोटसाइकिल में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं. रात के दौरान ऑफ रोडिंग में प्रॉब्लम न आए और विजिबिलिटी भी बेहतर करने के लिए ये बदलाव किया गया है. वहीं बाइक में तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गगए हैं. इसमें रोड, ऑफ रोड और रैली मोड शामिल है. डुअल चैनल एबीएस का बड़ा फायदा इसके ऑफ रोडिंग के दौरान फिसलने की समस्या को खत्म करेगा. चर्चा ये भी है कि नई मोटरसाइकिल में एबीएस को मैनुअली भी ऑपरेट कर इसे बंद किया जा सकेगा. जिससे रॉ ऑफ रोडिंग के दौरान आसानी होगी.

दमदार होगा इंजन
Xpulse 200 4V मे 199.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा. ये इंजन 19.1 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा. इसी के साथ मोटरसाइकिल का पीक टॉर्क 17.35 एनएम का होगा. मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्‍शन और बीएस 6 स्टेज 2 के सभी नॉर्म्स को पूरा करने वाली इस मोटरसाइकिल का माइलेज भी काफी अच्छा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ये 50 किमी. प्रति लीटर के करीब का माइलेज देने में सक्षम होगी.

क्या होगी कीमत
Xpulse 200 4V की कीमत को लेकर हालांकि अभी कंपनी ने किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ये मोटरसाइकिल 1.40 से 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के बीच में लॉन्च की जाएगी. गौरतलब है कि फिलहाल मौजूद एक्सपल्स के मॉडल की कीमत 1,38,766 रुपये एक्स शोरूम है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Hero motocorp

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें