
हाइलाइट्स
कार को सही गियर में पार्क करना है जरूरी.
गियर लगाने से कार लुढ़कने से बच जाती है.
पहले गियर के साथ करें हैंड ब्रेक का इस्तेमाल.
Which Gear To Park Car In : आपकी कार आपका कितना साथ देगी? यह सिर्फ उसके मेंटेनेंस पर निर्भर नहीं करता, बल्कि कार चलाने के तौर-तरीकों और छोटी-छोटी बातों पर भी निर्भर करता है. ऐसी की कई बातों को लेकर लोग ध्यान नहीं देते और अनजाने में ही अनदेखी करते हैं. जैसे कि कार की सर्विस कब करानी चाहिए, व्हील बैलेंसिंग कराना कब जरूरी हो जाता है, गर्मी या सर्दी में टायर में हवा का प्रेशर कितना होना चाहिए?
एक ऐसी ही चीज और है कि कई लोगों को यह पता नहीं होता कि उन्हें पार्किग में अपनी कार को न्यूट्रल में रखना है या गियर में या फिर हैंडब्रेक लगाना है? इस वजह से वो पार्किंग करते समय बार-बार गलती करते हैं. कई बार गलत पार्किंग के वजह से कार ढलानों में लुढ़क जाती है, जिससे जान माल का भी नुकसान हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कार पार्क करते समय क्या करना चाहिए.
किस गियर में पार्क करें कार?
सबसे पहले हो सके तो अपनी कार को समतल जगह पर पार्क करें. ऐसा करने पर कार के लुढ़कने का खतरा नहीं होता. कार को पार्क करने के बाद उसे हमेशा पहले गियर (First Gear) पर लगा कर रखें. आप रिवर्स गियर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि कार को पार्किंग के समय ऊंचे गियर (Higher Gear) पर न रखें, क्योंकि ऊंचे गियर पर कार आसानी से लुढ़क सकती है.
हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल
पार्किंग करते वक्त अगर आप कार को फर्स्ट का रियर गियर में डालने के अलावा हैंडब्रेक भी इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सेफ्टी दोगुना बढ़ जाती है. अगर आपने ये सावधानी बरती तो आपकी कार ढलान में भी खड़ी क्यों न हो, वह नीचे नहीं लुढ़केगी. दरअसल, हैंडब्रेक अगले पहियों को लॉक कर देता है, जिससे कार को डबल सेफ्टी मिल जाती है. हालांकि लम्बे समय तक यदि आपको कार पार्क करनी है तो आपको हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
कई देशों में कार को सड़क के किनारे या पार्किंग स्पेस में पार्क करते समय फ्रंट व्हील को तिरछा रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कार लुढ़के तो वह सीधी नीचे न जाकर वहीं घूम जाए जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को नुकसान से बचाया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Cars, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 17:04 IST








