रीवा के इस युवक के सपनों में आते हैं अमिताभ बच्चन! कौन बनेगा करोड़पति के लिए हुआ चयन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशुतोष तिवारी/रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले पुष्पेश द्विवेदी उर्फ गुड्डा पर किस्मत मेहरबान है. उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता के लिए हुआ है. उनको आगामी 27 मई को मुंबई में केबीसी गेम शो की कुर्सी पर होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौका मिल रहा है. पुष्पेश को जब से केबीसी का बुलावा आया है, उनके सपनों में अमिताभ बच्चन आने लगे हैं. वो कहते है कि केबीसी से सात करोड़ रुपये जीत कर ही वापस लौटेंगे.

रीवा शहर के उर्रहट वार्ड 16 रविन्द्र नगर के रहने बाले समाजिक कार्यकर्ता पुष्पेश द्विवेदी को यह मौका उनके द्वारा लगातार की गई मेहनत और लगन की वजह से मिला है. सात बार प्रयास करने के बाद आठवीं बार में पुष्पेश द्विवेदी का नंबर कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता के लिए आया है. जब से उनका इसमें सलेक्शन हुआ है तब से रात में उनको अमिताभ बच्चन के सपने आने लगे हैं. सपने में इस शो के होस्ट बिग बी उनसे बोलते हैं कि आप सात करोड़ रुपये जीत गए हैं.

पुष्पेश ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे केबीसी प्रतियोगिता में अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का अवसर प्राप्त हुआ है. मैं हमेशा टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति को देखता था, और घर में बैठे-बैठे सवालों के जवाब देता था. लेकिन इस प्रतियोगिता में सात बार की मेहनत के बाद आठवीं बार में मेरा नाम आया है.

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनको समाजसेवा का जुनून था. कोरोना काल के दौरान भी वो हर किसी की मदद के लिए आगे रहते थे.

Tags: Amitabh Bachachan, Kaun banega crorepati, KBC, Mp news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें