
उधव कृष्ण/पटना. राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त कमी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी के भाव कम हो गए हैं. इसलिए अभी सोने और चांदी की खरीदारी का बहुत अच्छा मौका है. अगले कुछ दिनों में फिर से रेट में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सोने-चांदी का रेट बढ़ने और घटने की बड़ी वजह लग्न, सेंसेक्स और अंतरष्ट्रीय बाजार है. इसके अलावा शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव होने से भी स्थानीय मंडी के भाव पर इसका सीधा असर दिखता है.
कल यानी सोमवार (15 मई) की तुलना में आज मंगलवार (16 मई) को 24 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कमी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 63,450 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में भी प्रति 10 ग्राम 450 रुपये की कमी आई है. आज 22 कैरेट सोने का भाव 56,650 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है. जबकि 18 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो यह 48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
आज चांदी के दाम में अप्रत्याशित रूप से 3200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कमी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में कल तक एक किलो चांदी का भाव 74,700 रुपये चल रहा था. जबकि आज यह 71,500 रुपये प्रति किग्रा है. तो अगर आप चांदी की खरीदारी की सोच रहे हैं तो आज खरीदारी का बहुत अच्छा मौका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 10:32 IST








