Varanasi News: अकांक्षा दुबे मौत मामले में किन्नरों ने CBI जांच की मांग की, अभिनेत्री की मां के साथ कमिश्नर ऑफिस पहुंचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पांडेय/वाराणसी. भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. अकांक्षा मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर लगभग दर्जन भर किन्नर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को हत्या का केस दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया.

गुलिस्ता एकता ट्रस्ट से जुड़े किन्नर अकांक्षा की मां के साथ वाराणसी पुलिस मुख्यालय पहुचें, जहां वो पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मिलने की मांग करने लगे. पुलिस कमिश्नर की अनुपस्थिति में  एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने किन्नरों से मुलाकात की.  इस दौरान किन्नरों ने हत्या का केस दर्ज करवाने की प्रार्थना देते हुए सीबीआई जांच की मांग भी की. किन्नर ट्रस्ट की रास्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर ने बताया कि अकांक्षा के साथ गलत हुआ है, जिस तरह से उसकी मौत हुई है वो आत्महत्या नहीं है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए.

पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची आकांक्षा दुबे की मां

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

किन्नरों के साथ अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां भी वहां पहुंची और उन्होंने एक बार फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मेरा बयान दर्ज नहीं किया गया. जिसके कारण एक बार फिर से मैं यहां पर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए इन लोगों के साथ आई हूं. मेरी मांग है कि समर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो.

 26 मार्च  को होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव

वाराणसी के सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटका मिला था. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मामले में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह की गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस ने कर ली है. जिसकी कोर्ट में हियरिंग चल रही है. पुलिस ने इस मामले पर समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या करने के उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है.

Tags: Latest hindi news, UP news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें