‘मंदिर परिसर में कीर्तन वर्जित है’, लोग बोले-कहां करें? शूलिनी मंदिर पर DC के आदेशों पर बवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शूलिनी मंदिर (Shoolni Temple) के प्रांगण में लगाए गए एक बोर्ड पर विवाद हो गया. शूलिनी मंदिर में इस तरह से बोर्ड लगाने पर लोगों ने आपत्ति भी जताई. पूरे मामले पर सोशल मीडिया (Social Media) में जमकर चर्चा हुई. हालांकि, बाद में डीसी सोलन (DC Solan) ने मामले में सफाई भी दी और कारण भी बताया कि क्यों यह बोर्ड मंदिर में लगाया गया है.

दरअसल, सोलन जिले के मां शूलिनी मंदिर में एक बोर्ड की तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस बोर्ड में लिखा था कि मंदिर परिसर में कीर्तन करना वर्जित है. इस पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने प्रशासन से पूछा कि फिर भजन कीर्तन कहां करें. प्रशासन के फैसले पर लोगों ने जमकर रोष व्यक्त किया.

मामला तूल पकड़ता देख डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने सफाई दी. डीसी ने कहा कि सोलन के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात माता शूलिनी मंदिर में अब कीर्तन का आयोजन मंदिर के साथ निर्मित भवन में किया जाएगा. मनमोहन शर्मा ने कहा कि माता शूलिनी मंदिर के प्रांगण में कम स्थान होने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है. इस निर्णय से जहां कीर्तन के लिए श्रद्धालुओं को समुचित स्थान मिलेगा, वहीं माता शूलिनी की पूजा-अर्चना के लिए आने वाले भक्तजनों को सुगमता से दर्शन होंगे.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बताया क्यों लगाया बोर्ड
डीसी ने कहा कि विगत कुछ समय से ज़िला प्रशासन को श्रद्धालुओं की तरफ से शिकायत मिल रही थी कि मंदिर में मुख्य प्रागंण में कम जगह है और कीर्तन के समय भक्तजनों को दर्शन के लिए परेशानी होती है. छोटा प्रांगण होने के कारण ऐसे समय में श्रद्धालुओं के पास मंदिर में बैठने का स्थान भी नहीं रहता है. इस पर एसडीएम सोलन और तहसीलदार सोलन से रिपोर्ट मांगी गई थी. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर भक्तजनों की सुविधा के दृष्टिगत कीर्तन का आयोजन मंदिर के साथ स्थापित भवन में हाल में करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि कीर्तन पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है.

पहले भी हुआ था विवाद
बता दें कि मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. यहां पर एक बार मंदिर प्रबंधन ने महिला आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल को पूजा करने से रोक दिया था. प्रबंधन ने तर्क दिया था कि यहां पर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर मनाही है. इस पर महिला अधिकारी ने प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई थी.

Tags: Himachal pradesh, Hindu Temple, Shimla News Today, Solan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें